Objective Questions on General Chemistry for Competitive Exams

MCQ on General Science – Chemistry for Competitive Examinations

जीवाणुओं को नष्ट करने के लिए निम्नलिखित में से किस गैस का प्रयोग किया जाता है?
(a) क्लोरीन
(b)ऑक्सीजन
(c) हाइड्रोजन
(d) नियॉन
उत्तर – (a)

कहाँ काम करने वाले व्यक्तियों को ब्लैक लंग रोग हो जाता है?
(a) विद्युत्-लेपन उद्योग
(b) कार्बनिक विलायक उद्योग
(c) पेंट विनिर्माण उद्योग
(d) कोयला खान
उत्तर – (d)

निम्निलिखित में से ऑक्सीजन मिश्रित वह निष्क्रिय गैस कौनसी है जो अवरोधित श्वसन से पीड़ित रोगियों को दी जाती है?
(a) हीलियम
(b) क्रिप्टॉन
(c) रेडॉन
(d) ऑर्गन
उत्तर – (a)

अम्ल वर्षा वनस्पति को नष्ट कर देती है, क्योंकि उसमें?
(a) नाइट्रिक अम्ल होता है
(b) ओजोन होती है
(c) कार्बन मोनोक्साइड होती है
(d) सल्फ्यूरिक अम्ल होता है
उत्तर – (d)

ऐरोसॉल का उदाहरण है?
(a) दूध
(b) नदी का जल
(c) धुआँ
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
वायुमण्डल में कौनसी गैस, पराबैंगनी किरणों का अवशोषण कर लेती है?
(a) ओजोन
(b) मीथेन
(c) नाइट्रोजन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)

कृत्रिम वर्षा या मेघ बीजन के लिए प्राय: प्रयोग किए जाने वाल रासायनिक द्रव्य है?
(a) सिल्वर आयोडाइड
(b) सोडियम क्लोराइड
(c) सूखी बर्फ
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d)

एस्पिरिन साधारण नाम है?
(a) सैलिसिलिक एसिड का
(b) सैलिसिलेट का
(c) मैथिल सैलिसिलेट का
(d) एसिटिल सैलिसिलेट एसिड का
उत्तर – (d)

फ्रीऑन का प्रयोग निम्नलिखित में से किस रूप में किया जाता है?
(a) कीटनाशी
(b) शाकनाशी
(c) प्रशीतक
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)

सिगरेट के धुएँ का मुख्य प्रदूषक क्या है?
(a) कार्बन मोनोक्साइड और डाइऑक्सिन
(b) कार्बन मोनोक्साइड और निकोटीन
(c) कार्बन मोनोक्साइड और बेन्जीन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *