Madhya Pradesh Board Class 12 Chemistry Important Questions on Alcohol, Phenol and Ether
MP Board class 12 के छात्रों वर्ष 2021-22 की अर्धवार्षिक परीक्षा एवं वार्षिक परीक्षा हेतु Alcohol, Phenol and Ether chapter से कुछ Important Questions हमारी टीम द्वारा एकत्रित किये है ये सभी महत्वपूर्ण प्रश्न आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे ऐसी उम्मीद के साथ प्रस्तुत है कुछ प्रश्न –
अल्कोहोल, फिनोल एवं ईथर पर 3 or 4 अंक हेतु IMP Questions
(1) एल्कोहॉल का विकृतिकरण किसे कहते है?
(2) किण्वनीकरण क्रिया को समझाइये |
(3) एल्कोहॉलों के क्वथनांक संगत ईथर से उच्च क्यों होते है ?
(4) एल्कोहॉल की अपेक्षा फिनोल अधिक अम्लीय क्यों होते है?
(5) निम्न अभिक्रियाओं को समझाइये
(a) कोल्बे शिमिट अभिक्रिया
(b) युग्मन अभिक्रिया
(c) राइमर टीमैन अभिक्रिया
(6) डाईएथिल ईथर के कोई तीन उपयोग लिखिये?
(7) फिनोल तथा एल्कोहॉल में अंतर स्पष्ट करो?
(8) विलियमसन अविरल ईथरीकरण क्या है समझाये |
(9) निम्लिखित अभिक्रियाओं के केवल रासायनिक समीकरण लिखिए
(a) प्रोपेन-1 ऑल का क्षारीय KMnO4 विलयन द्वारा ऑक्सीकरण
(b) फिनोल के साथ CS एवं Br में
(c) फिनोल के तनु HNO3 के साथ रिएक्शन
(10) प्रत्येक संभावित उत्पाद की संरचना दीजिये जब निम्न एल्कोहॉल क्रिया करती है
(a) HCI -ZnCl2
(b) HBr तथा
(c) SOCl2के साथ-
ब्यूटेन-1-ऑल,
2-मेथिलब्यूटेन-2-ऑल।
(11) निम्न की अम्ल उत्प्रेरित निर्जलीकरण पर बनने वाले प्रमुख उत्पाद की भविष्यवाणी कीजिये
1-मेथिलसाइक्लोहेक्सेनॉल तथा
ब्यूटेन-1-ऑल।
(12) फिनॉल की तुलना में ऑर्थो तथा पैरानाइट्रोफिनॉल ज्यादा अम्लीय है। संगत् फिनॉक्साइड आयन की अनुनादी संरचनायें बनाइये।
(13) यौगिकों की संरचना बनाइये जिनके IUPAC नाम निम्न है
2-मेथिलब्यूटेन-2-ऑल
1-फिनाइल प्रोपेन-2-ऑल
3, 5 डाइमेथिलहेक्सेन-1, 3, 5 ट्राइऑल .
2, 3-डाइएथिलफिनॉल
1-एथॉक्सीप्रोपेन
2-एथॉक्सी-3-मेथिलपेन्टेन
साइक्लोहेक्सिल मिथेनॉल
3-साइक्लोहेक्सिल पेन्टेन-3-ऑल
साइक्लोपेन्ट-3-ईन-1-ऑल
4-क्लोरो-3-एथिल ब्यूटेन-1-ऑल।
(14) समझाइये क्यों प्रोपेनॉल का क्वथनांक हाइड्रोकार्बन ब्यूटेन की तुलना में ज्यादा होता है ?
(15) ऐल्कोहॉल संगत हाइड्रोकार्बन की तुलना में पानी में ज्यादा घुलनशील होते हैं। समझाइये। क्यों?
(16) हाइड्रोबोरेशन-ऑक्सीकरण अभिक्रिया से क्या समझते हैं ? इसे उदाहरण सहित समझाइये।
(17) आर्थो व पैरा-नाइट्रोफिनॉल के मिश्रण का पृथक्करण भाप-आसवन द्वारा करते समय समावयवी का नाम बताइये जो भाप आसवित होगा, उसका कारण दीजिये।
(18) एथीन के जलयोजन से एथेनॉल प्राप्त करने की क्रियाविधि लिखिये.
(19) आपको बेंजीन, सान्द्र H2SO4 तथा NaOH दिया गया है। इन अभिकर्मकों से फिनॉल बनाने के लिये समीकरण लिखिये।
(20) प्रदर्शित कीजिये किस प्रकार आप संश्लेषित करेंगे
1-फिनाइल एथेनॉल उपयुक्त एल्कीन से
एक एल्किल हैलाइड का उपयोग करते हुये SN2 अभिक्रिया द्वारा साइक्लोहेक्सिल मेथेनॉल।
उपयुक्त एल्किल हैलाइड के उपयोग द्वारा पेन्ट-1-ऑल।
Leave a Reply