Objective Questions on General Physics for Competitive Exams

नाभिकीय रिएक्टर में इनमें से कौनसा ईंधन का काम करता है?
(a) कोयला
(b) यूरेनियम
(c) रेडियम
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)

चन्द्रमा पर क्या नहीं होने के कारण, वहां किसी प्रकार का जीवन नहीं है?
(a) नाइट्रोजन
(b) गंधक
(c) ऑक्सीजन
(d) जल
उत्तर – (d)

बर्फ के टुकड़े, एक गिलास शुद्ध जल और एक गिलास शुद्ध एल्कोहॉल में डालने पर, बर्फ?
(a) जल में ऊपर के स्तर पर रहेगी
(b) एल्कोहॉल में ऊपर के स्तर पर रहेगी
(c) दोनों में एक ही स्तर पर होगी
(d) एल्कोहॉल में तैरती रहेगी और जल में डूब जायेगी
उत्तर – (a)

नयूक्लियर रिएक्टर में न्यूट्रोन को किससे अवमंदित किया जाता है?
(a) विखण्डनीय पदार्थ
(b) मॉडरेटर
(c) नियंत्रण छड़
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)

निम्नलिखित में से कौनसी ग्रीन हाउस गैस है?
(a) ऑक्सीजन
(b) नाइट्रोजन
(c) कार्बन डाइऑक्साइड
(d) ओजोन
उत्तर – (c)

“ज्यामिति का जनक” किसे कहते है?
(a) पाइथागोरस
(b) यूक्लिड
(c) अरस्तू
(d) कैप्लर
उत्तर – (b)
पोर्टलैंड सीमेंट का अविष्कार किसने किया था?
(a) लियोनार्डो-डा-विन्सी
(b) डेनिस गेसॉन
(c) जोसेफ अस्पडीन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)

ट्राई नाइट्रोटॉलुइन का विस्फोटक निम्नलिखित में से किसके मिश्रण द्वारा किया जाता है?
(a) अमोनियम क्लोराइड
(b) अमोनियम नाइट्राइट
(c) अमोनियम सल्फेट
(d) अमोनियम नाइट्रेट
उत्तर – (d)

बर्फ पानी पर इसलिए तैरती है, क्योंकि?
(a) बर्फ ठोस होती है और पानी तरल
(b) बर्फ का घनत्व पानी से अपेक्षाकृत कम होता है
(c) बर्फ का घनत्व पानी से अपेक्षाकृत अधिक होता है
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)

पिक्नोमीटर नामक उपकरण का प्रयोग किसे मापने के लिए किया जाता है?
(a) घनत्व
(b) सौर विकिरण की तीव्रता
(c) भूकम्प की तीव्रता
(d) उच्च तामपान
उत्तर – (a)


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *